व्यावसायिक एवं परंपरागत शिक्षा के स्थापित होंगें नूतन आयाम
जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में शैक्षिक विमर्श विषय पर सम्मेलन...
जेआरडीआरयू में हुआ सम्मेलन
चित्रकूट। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में शैक्षिक विमर्श विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया तथा उन्हें विश्वविद्यालय की गतिविधियों से परिचित कराकर विद्यालयी शिक्षा को विश्वविद्यालय के साथ संबद्ध कर शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने के लिए उपस्थित विद्वतजनों ने विचार विमर्श किया। इस अवसर पर प्रो पांडेय ने स्कूली शिक्षा को विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ संबंधित करके सामुदायिक उन्नति पर विशेष बल दिया। इसी सत्र से विश्वविद्यालय में विज्ञान और विधि संकाय प्रारंभ होंगे। मुख्य अतिथि प्रो सुधा तिवारी पूर्व कुलपति महाराज छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर ने निकट भविष्य में पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में व्यावसायिक तथा परंपरागत शिक्षा के नूतन आयाम स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ निहार रंजन मिश्र, डॉ शशिकांत त्रिपाठी, डॉ अमित अग्निहोत्री, डॉ गोपाल कुमार मिश्र, डॉ रवि प्रकाश शुक्ल, डॉ हरिकांत मिश्र सहित विवि परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
