आधुनिक की जाए पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाएं : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया...
सीएमओ कार्यालय, नगरीय सीएचसी व पीएम हाउस का किया निरीक्षण
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता, अभिलेखों के रखरखाव और बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्यालय भवन के इतिहास एवं वर्तमान संचालन की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि परिसर पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल के रूप में संचालित था। जिसे वर्तमान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है। डीएम ने कार्यालय परिसर में प्रस्तावित नए सभागार के स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ कक्ष के निरीक्षण के दौरान वहां फाल सीलिंग कराने एवं कार्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए चर्चा की गई। सीएमओ आवास के बाह्य परिसर का भी अवलोकन किया। पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया। सुधार के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से पोस्टमार्टम की ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया की जांच की। निर्देश दिए कि पोस्टमार्टम में प्रयुक्त होने वाले सभी अनिवार्य उपकरणों की सूची तैयार कर दीवार पर चस्पा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आधुनिक एवं एडवांस उपकरणों का ही उपयोग किया जाए। पुराने व निष्प्रयोज्य उपकरणों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने प्रयुक्त होने वाले ब्लेड व अन्य सर्जिकल उपकरणों को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंटश् के मानकों के अनुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम करने वाले कर्मियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने तथा पोस्टमार्टम हाउस की साफ सफाई, कक्षों के रंगरोगन और पुराने स्ट्रक्चर को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। कहा कि पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं में अगले एक सप्ताह के भीतर दृश्यमान परिवर्तन होना चाहिए। अंत में जिलाधिकारी ने एक्स-रे कक्ष, रसायन कक्ष, संचय कक्ष एवं शव विच्छेदन कक्ष का भी अवलोकन किया और संपूर्ण परिसर को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, अपर सीएमओ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
