मंत्री ने बाढ़ पीड़ितो से नुकसान का लिया जायजा, बांटी राहत किट
जिले में आई बाढ़ का निरीक्षण करने जल शक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित...

मृतक के परिजनो को चार लाख का दिया डेमो चेक
अफसरो को जल्द राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। जिले में आई बाढ़ का निरीक्षण करने जल शक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों से वार्ता कर हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से भी वार्ता की। बीमा संबंधी जानकारी ली। मंत्री ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से कहा कि एसडीएम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें कि कितनी दुकानों का नुकसान हुआ है।
उन्होंने भजन संध्या स्थल पर पहुंचकर आपदा राहत किट वितरण किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्परता के साथ राहत सामग्री दिया गया। कहा कि मध्य प्रदेश में अधिक बारिश हो जाने के कारण बाढ़ का प्रकोप झेलना पड़ा। सभी प्रभावित लोगों कोे सहयोग दिया जा रहा है। मंत्री ने जनहानि होने पर चार लाख का डेमो चेक एवं 26 प्रकार के किट भी वितरण किए। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद दुकानदार, व्यापारी, किसान व मजदूर जो भी प्रभावित है उनको तत्काल राहत दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व दवाओ की उपलब्धता एवं साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने भगवान मतगजेंद्रनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, विधायक मऊ ध्मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि रवि त्रिपाठी, जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






