भाजपा के 852 बूथों पर हुआ मन की बात कार्यक्रम
भाजपा के 852 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए गए...

चित्रकूट। भाजपा के 852 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व एवं जिला संयोजक आलोक पांडेय के संयोजकत्व में जनपद के बूथों पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम में सहभागी हुए।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने सुरवल बूथ पर संवाद करते हुए कहा कि जन-जन के सुझाव मन की बात कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को संकलित करके सबके साथ साझा करते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक है। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में खेलो इण्डिया अभियान के सकारात्मक परिणामों पर विस्तार से बताया गया। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, आनंद त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, राघवेन्द्र, निर्मलेन्द्र, जगदीश, अखिलेश रैकवार, ब्रजेश, अश्विनी, राजेश्वरी, अंजू वर्मा, शिवशंकर सिंह, मनोज, राघव अग्रवाल, राम शिरोमणि, रमेश, गोरेलाल रैकवार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






