शिविरों का एलडीएम ने किया औचक निरीक्षण

वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे अभियानों की जमीनी स्थिति जानने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता ने ग्राम...

Jul 10, 2026 - 11:34
Jul 10, 2026 - 11:34
 0  4
शिविरों का एलडीएम ने किया औचक निरीक्षण

चित्रकूट। वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे अभियानों की जमीनी स्थिति जानने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता ने ग्राम पंचायत अशोह में संचालित जागरूकता शिविरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानकारी ली। समन्वयकों को निर्देशित किया कि डिजिटल बैंकिंग, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि, फसल बीमा जैसी योजनाओं को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाएं। इसके पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज अशोह में छात्र शिविर आयोजित कर बैंकिंग, बचत व छात्र योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों से सीख को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0