पत्रकारों ने राष्ट्रीय संयोजक का किया स्वागत, भेंट किये स्मृति चिन्ह
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक के धर्मनगरी चित्रकूट आने पर पत्रकारों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया...
चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक के धर्मनगरी चित्रकूट आने पर पत्रकारों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के कल्याण के लिए व समाज निर्माण के लिए रचनात्मक पक्ष लेकर काम करना चाहिए और अपने कार्यों की स्वयं समीक्षा करनी चाहिए। उसी से निर्णय लें कि हमको क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए। तभी संगठन को गति देकर सशक्त बनाया जा सकता है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय के रविवार को जनपद आगमन पर पत्रकारों ने अंग वस्त्र भेंट कर भगवान कामतानाथ जी का चित्र देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि संगठन पत्रकारों की मान सम्मान के लिए लगातार संघर्षरत है। पत्रकार देश के सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शासन प्रशासन से लगातार मांग की जा रही कि पत्रकारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। टोल टैक्स, बिजली, मेडिकल सुविधा, पत्रकारों को सुरक्षा के साथ सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से पत्रकारिता क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ गईं हैं। कहा कि पत्रकार देश के उत्थान और पतन दोनों का जिम्मेदार होता है। इसलिए लेखनी को अच्छी तौर पर नहीं चलना चाहिए। बताया कि अभी 2 महीने से वह लगातार भ्रमण पर हैं। छत्तीसगढ,़ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज में लगातार आयोजन किये जा रहे हैं। इस दौरान पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक ने राष्ट्रीय संयोजक का स्मृति भेंट का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी, रमेश रैकवार, रवि सिंह सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। तत्पश्चात राष्ट्रीय संयोजक प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
