निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

एडीएम उमेश चंद्र निगम ने नगर पालिका के स्थाई रैन  बसेरा सीतापुर व बस स्टैंड कर्वी का आकस्मिक निरीक्षण किया...

Jan 7, 2025 - 11:12
Jan 7, 2025 - 11:13
 0  3
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

रैनबसेरा में नहीं होना चाहिए असुविधा : एडीएम

चित्रकूट। एडीएम उमेश चंद्र निगम ने नगर पालिका के स्थाई रैन  बसेरा सीतापुर व बस स्टैंड कर्वी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं ठीक पाई गई एवं रैन बसेरा के पास अलाव जलता मिला। नगर पालिका के उपस्थित कर्मचारियों  को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव को रजाई गद्दा और कंबल  रैन बसेरा में पर्याप्त व्यवस्था रहना चाहिए। अलाव चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन जलाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। कोई भी व्यक्ति सड़क पटरी, डिवाइडर या खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश न हो सके। ऐसे समस्त व्यक्तियों को समुचित माध्यम से रैन बसेरा में आश्रय उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आए उनका आधार नंबर अवश्य रजिस्टर पर लिखें। इस मौके पर उन्होंने लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0