जिला जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर, कैंदियों की हुई स्क्रीनिंग

सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी के निर्देशानुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला कारागार रगौली में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया...

Apr 8, 2026 - 10:35
Apr 8, 2026 - 10:36
 0  6
जिला जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर, कैंदियों की हुई स्क्रीनिंग

चित्रकूट। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी के निर्देशानुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला कारागार रगौली में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। कारागार के समस्त कैदियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें ईएनटी 12, आंख 23, मानसिक 9, हड्डी 18, बुखार 25 एवं महिला संबंधी 11 कुल 98 मरीजो को उपचारित कर दवाओ का वितरण किया गया। साथ ही 12 दिव्यांग से ग्रसित कैदियों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए जांच की गयी। जिसमें 4 कैदियों के कार्ड पहले से जारी थे। एक कैदी को एक्स-रे के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर रेफर किया गया। एक कैदी आडियोमेट्री एवं एक कैदी मानसिक टेस्ट के लिए जिला चिकित्सालय बांदा को रेफर किया गया। एक कैदी का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा शेष कैदी दिव्यांगता की श्रेणी मे नहीं पाये गये। साथ ही कारागार में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं कैदियों को तम्बाकू का किसी भी रूप में सेवन न करने के लिये एवं तम्बांकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमो जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफडो की बीमारिया तथा समय पूर्व तम्बांकू से होने वाली मृत्यु के प्रति जागरूक किया गया। जेल अधीक्षक की अध्यक्षता में जांच शिविर किया गया। जिसमें डा सन्तोष कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल दिव्यांगत बोर्ड, डा प्रबल प्रताप सिंह आर्थो सर्जन, डा अरूण कुमार आर्या नेत्र सर्जन, डा मृदुल तिवारी ईएनटी सर्जन, डा नरेन्द्र देव पटेल मानसिक रोग विशेषज्ञ, डा साकेब अनवर जनरल सर्जन, डा रूबी पाल महिला चिकित्साधिकारी, डा सुजीत फिजिशियन, आरके सिंह एएमओ एवं नेत्र सहायक राकेश कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0