23 सितम्बर से तरौंहा में होगी भव्य रामलीला: प्रशांत करवरिया
मुख्यालय के तरौंहा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई...
बैठक कर किया विचार विमर्श
चित्रकूट। मुख्यालय के तरौंहा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितम्बर से रामलीला का आयोजन होगा।
सोमवार को रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्षता प्रशांत करवरिया की अध्यक्षता में उनके आवास पर गांव के गणमान्य लोगों के साथ बैठक संपन्न हुई। रामलीला मंडली के महंत शंकरदास व व्यास श्रवण द्विवेदी को कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सभासद शैलेन्द्र करवरिया ने श्रीफल व 11 सौ रुपए दक्षिणा देकर निर्धारित तिथि पर रामलीला के आयोजन का आमंत्रण दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सन् 1965 से पूर्व चेयरमैन स्व गोपालकृष्ण करवरिया ने रामलीला की शुरुआत कराई थी। यह परंपरा अनवरत निभाई जा रही है। लीला के भव्य मंचन के लिए कानपुर व अन्य स्थानों के ख्यातिलब्ध कलाकारो को बुलाया जाएगा। इस मौके पर संजय करवरिया, जितेन्द्र करवरिया, वेदरतन, आत्माराम, विनोद पांडेय, राजेश भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, माघेन्द्र द्विवेदी, डा अफसर खान, गोरे खां, यूसुफ खां, दद्दू महाराज, इन्द्रदत्त गर्ग, शिव प्रकाश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अमरनाथ द्विवेदी, पवन करवरिया, मो सादिक, अरशद खां, मो इम्त्यिाज, शुभम करवरिया, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
