राज्यपाल ने भगवान कामदनाथ के किए दर्शन

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बुधवार को धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ भगवान कामदनाथ...

Nov 28, 2024 - 10:39
Nov 28, 2024 - 10:40
 0  1
राज्यपाल ने भगवान कामदनाथ के किए दर्शन

चित्रकूट। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बुधवार को धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के साथ कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।

आसाम के राज्यपाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सुबह लगभग छह बजे चित्रकूट रेलवे स्टेशन सबसे पहुंचे। जहां डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धर्मनगरी में भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। इसके बाद पत्रकारों से बताया कि उन्होंने भगवान से देश व आसाम की समृद्धि की कामना की है। चित्रकूट तीर्थ स्थान में भगवान श्रीराम कण कण में विराजमान हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। धर्मनगरी के साधू संतों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संत मदन गोपाल दास, दिव्यजीव दास, रामहृदय दास, महंत सीताराम दास आदि मौजूद रहे। दोपहर को राज्यपाल ने परिवार के साथ पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर जाकर बातचीत की। भोजन के बाद उनके स्वास्थ्य व राजनीतिक स्थिति की जानकारी भी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0