खाद्य सुरक्षा टीम ने संग्रहीत किए नौ सैम्पल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त व डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग...
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त व डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल नौ नमूने जॉच के लिए संग्रहित किये हैं। जिसमें बेडिपुलिया कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स स्वाती इण्टर प्राइजेजे से मिक्स फू्रट जेम, पाण्डेय कालोनी बस स्टैण्ड कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान कृष्णा डेयरी से मिश्रित दूध, काली देवी मंदिर के सामने कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान बूँदी का लड्डू, खोह कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जय बाला जी दूध डेयरी एण्ड मिल्क प्रोडक्ट से पनीर, धतुरहा चौराहा कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान धतुरहा मिष्ठान भण्डार से समोसा, काली देवी मंदिर पुरानी बाजार कर्वी के खाद्य प्रतिष्ठान सागर मिल्क डेयरी से पनीर, कसहाई कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्रीराम इन्डस्ट्रीज से पानी पाउच, बगरेही मानिकपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान रेनबो मिनरल वाटर मैन्युफैक्चरिंग से पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, शंकर बाजार चकरेही चौराहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान रिलाइंस स्मार्ट प्वाइन्ट से टॉप गोल्ड मिक्स्ड पिकल का सैम्पल संग्रहित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
