नम आंखों से दी गई सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई

शहर के अहिरनपुरवा गल्ला मंडी कर्वी निवासी सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात भोला प्रसाद प्रजापति का 22 मई को रात्रि ड्यूटी के दौरान निधन हो गया...

May 25, 2026 - 11:53
May 25, 2026 - 11:53
 0  3
नम आंखों से दी गई सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई

चित्रकूट। शहर के अहिरनपुरवा गल्ला मंडी कर्वी निवासी सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात भोला प्रसाद प्रजापति का 22 मई को रात्रि ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर सीआरपीएफ बटालियन द्वारा चित्रकूट लाया गया। जहां बेड़ी पुलिया से लेकर बनकट स्थित आवास तक लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बंधुइन मुक्ति धाम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों के बीच हर आंख नम रही। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व मंत्री चंदिका प्रसाद उपाध्याय, ग्राम प्रधान विद्यासागर यादव, सत्येंद्र यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0