मांगों को लेकर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने किसानों, मजदूरों की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट...

Jan 8, 2025 - 11:11
Jan 8, 2025 - 11:13
 0  1
मांगों को लेकर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने किसानों, मजदूरों की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुऐ राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा।

जिलाध्यक्ष राम सिंह व जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि देश का किसान बदहाली की जिंदगी जी रहा हैं। हर जगह किसानों का शोषण हो रहा हैं। किसानों की जायज मांगो पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसानों ने 2020 में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी को घेरकर आन्दोलन किया। किसानों के लम्बे संघर्ष के बाद जब कृषि कानून वापस लिए गए थे तब किसानों से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 43 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए केन्द्र सरकार किसानों की सभी मांगें जल्द पूरी करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नरेश तिवारी, जसवंत सिंह, जयनारायण सिंह, गीतेश पांडेय, राजकुमार पटेल, कमलेश, नरेश सिंह, शिव सिंह, राजकिशोर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0