आबकारी टीम ने नष्ट कराया दो कुंतल लहन

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शनं व आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग...

Feb 23, 2026 - 10:43
Feb 23, 2026 - 10:43
 0  3
आबकारी टीम ने नष्ट कराया दो कुंतल लहन

28 लीटर कच्ची शराब बरामद

चित्रकूट। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शनं व आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम पुरवा तरौंहा तथा चितरा गोकुलपुर में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान लगभग दो कुंतल लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 28 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0