जनता से सीधे ब्लाक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष का चुनाव कराना ऐतिहासिक कदम : अजीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव...

Jun 11, 2025 - 11:09
Jun 11, 2025 - 11:09
 0  15
जनता से सीधे ब्लाक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष का चुनाव कराना ऐतिहासिक कदम : अजीत

योगी सरकार के इस फैसले से राजनीति में आएगी सुचिता

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव स्वागत योग्य कदम है। इन चुनावों में धनबल, बाहुबल से लेकर गुंडई, अराजकता, खरीद फरोख्त और अपहरण जैसे कारनामे होते थे। यह दोनों चुनाव जनता से होने पर राजनीति में सुचिता आएगी। बुंदेली सेना नें सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार केंद्र के पास यह प्रस्ताव भेजनें की तैयारी कर रही है। जिसमें ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराया जाये। इन चुनावों में अब तक बीडीसी और डीडीसी ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनते थे। चुनाव के समय जमकर धन का दुरूपयोग होता था। सदस्यों के अपहरण से लेकर गुंडई और अराजकता का बोलबाला रहता था। प्रदेश की योगी सरकार ने अब मन बनाया है कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराया जाये। इसके लिए सरकार जल्द ही केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजनें की तैयारी कर रही है। बताया कि सरकार के इस कदम से राजनीति में सुचिता आएगी। जनता सीधे ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेगी। धनबल, बाहुबल और शासन सत्ता के दुरूपयोग रुकेंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0