फील्ड विजिट कर एलओ एप पर फीड किए आंकडे

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण...

Mar 19, 2026 - 10:54
Mar 19, 2026 - 10:55
 0  3
फील्ड विजिट कर एलओ एप पर फीड किए आंकडे

चित्रकूट। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का आयोजन 16 से 18 मार्च तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में किया गया। प्रशिक्षण का समापन अपर जिला अधिकारी जिला जनगणना अधिकारी चन्द्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपर जिला जनगणना अधिकारी बीके शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण के तीसरे दिन ग्राम सिलखोरी में फील्ड विजिट कर एच एलओ ऐप पर आकंड़ा संग्रहण का कार्य किया गया। प्रशिक्षण के अंत में एडीएम ने सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राममूर्ति संयुक्त निदेशक, संदीप मालवीय सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय, उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता, तहसीलदार पारुल सिंह परिहार, डायट प्रवक्ता नीलम यादव, मास्टर ट्रेनर अमित पटेल, नवीन वर्मा एवं गीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0