डीएम ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शुक्रवार संयुक्त जिला चिकित्सालय, चित्रकूट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन, नवनिर्मित सुविधाओं...
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शुक्रवार संयुक्त जिला चिकित्सालय, चित्रकूट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन, नवनिर्मित सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता सिविल ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार चन्देल, डीपीएम आरके करवरिया सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम ने चार आईसीयू बेड, 8 एचडीयू बेड व 20 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड तथा 32 बीडीपी केयर यूनिट का निरीक्षण किया। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त इकाई के एक भवन में 20 शैय्याओं की व्यवस्था है और उसी सटे एक भवन में 12 शैय्या है। जिसमें 20 शैय्याओं वाले भवन को पीडिया वार्ड के रूप में उपयोग किया जा रहा है तथा 12 शैय्याओं वाले भवन में 04 शैय्यायें आईसीयू व 08 शैय्या एचडीयू की हैं। जिसका शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।
उपरोक्त इकाई के संचालन हेतु एनएचएम अन्तर्गत 12-स्टाफ नर्स और 06-आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी के पद संविदा पर सृजित हैं। उक्त इकाई के संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर पर्याप्त मानव संसाधन की मांग करें और प्राप्त दिशा-निर्देशों में जो मानव संसाधन जनपद स्तर पर रखे जाने हैं उनकी तत्काल नियमानुसार तैनाती करते हुये तद्नुसार उनके पदनुरूप कार्य लेना सुनिश्चित करें।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा 20 शैय्या वाले भवन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पीडियाट्रिक वार्ड संचालित है। उक्त वार्ड में जिलाधिकारी द्वारा उक्त इकाई की ड्यूटी तालिका का अवलोकन किया गया तथा वार्ड में भर्ती रोगियों से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और रोगियों के परिजनों से भी बात की। जिस पर वार्ड में भर्ती एक रोगी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि समस्त औषधियों चिकित्सालय से प्राप्त हो रही हैं और मेरा रोगी को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
ओपीडी रजिस्ट्रेशन हाल हेतु चिन्हित भूमि जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में ओपीडी रजिस्ट्रेशन हाल के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण करते हुये ओपीडी रजिस्ट्रेशन हाल का निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र कराये जाने के निर्देश अवर अभियन्ता को दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय एवं आरो प्लांट के बारे में पूंछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया कि चिकित्सालय में स्थापित शौचालय एवं आरो प्लांट क्रियाशील हैं और उपचार हेतु चिकित्सालय आने वाले रोगी व उनके तीमारदार उक्त लाभान्वित हो रहे हैं। चिकित्सालय परिसर में संचालित प्रेरणा कैन्टीनः निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में संचालित प्रेरणा कैन्टीन का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा मौके पर उपस्थित कैन्टीन संचालक द्वारा कोई भी मिलेट्स का उपयोग न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रातः स्वयं कैन्टीन का निरीक्षण करें तथा कैन्टीन संचालक को पौष्टिक रेसिपी अथवा उत्पादन के बारे में जानकारी दें व सुनिश्चित करें कि रोगियों व उनके तीमारदारों को इसका लाभ मिल सके।
अन्त में जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय परिसर के बाहर चिकित्सालय की रिक्त भूमि में मिट्टी के भराव के बारे में अवर अभियन्ता सिविल से जानकारी लेते हुये वहीं पर उपस्थित अवर अभियन्ता सिविल, को उक्त रिक्त भूमि का उपयोग गाड़िया खड़ी करने में किये जाने के निर्देश दिये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
