सर्राफा व्यापारियों के साथ डीएम एसपी ने की बैठक
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिले के सर्राफा बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक हुई। व्यापारियों से अपील की गई कि जब तक अन्तर्राष्ट्रीय...
कहा कि ठोस सोने की खरीद व बिक्री न करें सर्राफा व्यापारी
डीएम-एसपी ने की अपील, बोले-बुलियन निवेश को हतोत्साहित करना पीएम व सीएम का मकसद
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिले के सर्राफा बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक हुई। व्यापारियों से अपील की गई कि जब तक अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नही हो जाती तब तक सभी व्यापारी सोने के बिस्कुट, ईंट या ठोस सोना न खरीदे न बेचे। सरकार का उद्देश्य बुलियन निवेश को हतोत्साहित करना है। आभूषण निर्माण व बिक्री पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ेगा। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विक्रम अजीत ने बताया कि भारत विश्व में सबसे ज्यादा सोने का आयात करता है। जिससे विदेशी मुद्रा भण्डार पर दबाब पड़ता है। उन्होने व्यापारियो की शंकाओं को दूर करतें हुए बताया कि सोने-चॉदी के आभूषण के निर्माण व बिकी पर किसी भी प्रकार की रोक नही है। ग्राहकों से पुरानी ज्वैलरी लेकर उन्हे गला कर आभूषण बना कर बिक्री की जाये, परन्तु ग्राहकों को सोने के बार, बिस्कुट, ईट न बेचे जाये। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओ को सुना और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। व्यापारियों से अपील किया कि अपने प्रतिष्ठानों मे सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाये।
बैठक में मौजूद सभी व्यापरियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की इस मुहिम में साथ देगें। इस मौके पर सर्राफा एसोसियेशन की तरफ से राजेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, उदय सोनी, अशोक सोनी, उमेश सोनी, हर्षित अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, लक्ष्मण सोनी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
