पीसीएफ का निरीक्षण कर गेंहू खरीद का डीएम ने लिया जायजा
डीएम पुलकित गर्ग ने पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र खोह में स्थित गेहूँ कय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र खोह में स्थित गेहूँ कय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कय केन्द्र खुला पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं कय केन्द्र प्रभारी राज कुमार कुशवाहा मौके पर उपस्थित थे। केन्द्र पर अब तक 49 किसानों से 129.40 एमटी गेहूं की खरीद की गयी है। जिसमें से 41.2 एमटी गेहूँ की डिलेवरी भारतीय खाद्य निगम डिपों को कराया जा चुका है। शेष 882 कुन्तल गेहूँ कय केन्द्र पर अवशेष है। कय केन्द्र पर कुल 175 किसानों का टोकन लगाया गया है परन्तु किसानों को केन्द्र पर आने की तिथि अंकित नही है। निर्देशित किया गया कि सभी किसानों को अपना गेहूँ बिकी के लिए लाने की तिथि का अंकन करते हुए सम्बन्धित किसानो को सूचित भी करें। गेहूँ कय की अवधि 15 जून तक है। केन्द्र पर समस्त अवशेष 126 किसानों की तौल कराने हुए प्रतिदिन 3-4 किसानों को बुलाए तथा उनकी तौल सुनिश्चित करें। जनपद में 23 मई तक 2151 किसानों से 9322.789 एमटी गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। परिवहन ठेकेदार से सम्पर्क स्थापित करते हुए कय केन्द्र से नियमित रूप से गेहूँ का उठान कराना सुनिश्चित करें। जिससे कय केन्द्र पर गेहूँ भण्डारण की समस्या न उत्पन्न हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यह भी सुनिश्चित करें कि केन्द्र पर लेबर द्वारा किसानों से उतराई, छनाई, सफाई के मद में किसी भी स्थिति में गेहूँ न लिया जाए। बल्कि शासन द्वारा निर्धारित 20 रूपये प्रति कुन्तल की दर से ही लिया जाए। यदि किसी भी कय केन्द्र पर इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी एवं हैण्डलिग ठेकेदार के विरूध्द कठोर कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
