डीएम ने निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया...
अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट से रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तक र्बापास मार्ग का निर्माण कार्य में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई लगभग 4.500 किमी है। जिसके संरेखण में पैश्वनी नदी पर दीर्घ सेतु का निर्माण अपेक्षित है। डीएम ने निर्देशित किया कि प्रस्ताव को धर्मार्थ योजनान्तर्गत सम्मिलित किया जाए। इस मार्ग के निर्माण से मुख्यालय से रामघाट तक आवागमन सुगम एवं सीधा हो सकेगा। खोही से लक्ष्मण पहाड़ी मार्ग के नवनिर्माण की स्वीकृति धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्राप्त है। निरीक्षण में पाया गया कि मार्ग का संपूर्ण संरेखण आरक्षित वन क्षेत्र से आच्छादित है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर अनापत्ति की संभावना का परीक्षण किया जाए। यदि अनापत्ति प्राप्त होना संभव न हो तो कार्य को निरस्त करते हुए लगभग 0.140 किमी लंबाई के वैकल्पिक मार्ग को कार्य योजना में सम्मिलित किया जाए। खोही पर्यटन सुविधा केंद्र से रामायण दर्शन परिक्रमा मार्ग तक सड़क निर्माण की स्वीकृति धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्राप्त है। मार्ग के संरेखण में लगभग 0.235 किमी भाग आरक्षित वन क्षेत्र में आता है। डीएम ने निर्देशित किया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए। खोही बंदरकोल संपर्क मार्ग एवं बंदरकोल से नानाजी देशमुख श्रद्धा केन्द्र संपर्क माग ग्रामीण श्रेणी के मार्ग हैं। जिनकी कुल क्षतिग्रस्त लंबाई लगभग 2 किमी तथा चौड़ाई 3 से 3.75 मीटर है। भारी यातायात के कारण मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त पाया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि मार्गों को विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। जिससे जनपद में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण हो सके एवं आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
