जिला जेल का डीजे, एसपी, सीडीओ ने लिया जायजा

जिला न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर...

Mar 22, 2025 - 10:23
Mar 22, 2025 - 10:24
 0  8
जिला जेल का डीजे, एसपी, सीडीओ ने लिया जायजा

चित्रकूट। जिला न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, सीजीएम राजेंद्र प्रसाद भारती, अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीलू मेनवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनपद न्यायाधीश ने महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय एवं पाकशाला, हाई सिक्योरिटी, हाता नंबर तीन के बैरिको का निरीक्षण किया। महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। कैदियों से उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। हाई सिक्योरिटी में कैदियों से समस्याओं के बारे में पूछा। पाकशाला में मीनू के हिसाब से भोजन बनता मिला। जनपद न्यायाधीश व पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक से कहा कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के अनुसार शुद्धता के साथ दिया जाए। इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0