मतभेद भुलाकर साथ रहने वाले दम्पति जोड़ों को किया दिया प्रशस्ति पत्र

प्रदेश सरकार के ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. ने...

Mar 28, 2025 - 11:31
Mar 28, 2025 - 11:32
 0  7
मतभेद भुलाकर साथ रहने वाले दम्पति जोड़ों को किया दिया प्रशस्ति पत्र

चित्रकूट। प्रदेश सरकार के ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. ने पुलिस कार्यालय के राघव प्रेक्षागार में पारिवारिक विवादों, मतभेदों को समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए परिवार परामर्श केन्द्र के कार्यक्रम में एक-दूसरे के साथ रहने वाले परिवारों को प्रशस्ति पत्र दिया है।

वर्ष 2024 से अब तक’ परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी गुड्डी देवी, महिला आरक्षी शिवाग्नी देवी व मंजूलता ने 157 दाम्पत्य जोडों के मध्य उभरे मतभेदों को परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उभय पक्षों को समझा कर समाधान कराया। दाम्पत्य जीवन के निर्वहन के लिए पति-पत्नी प्रसन्नता प्रकट करते हुए एक साथ रहने को राजी हुए। वर्तमान समय में सभी दाम्पत्य जीवन सकुशल निर्वहन कर रहे है। सभी के इस निर्णय से समाज में सकारात्मक संदेश गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0