मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मेलन

मानिकपुर विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ...

Apr 10, 2025 - 10:50
Apr 10, 2025 - 10:51
 0  6
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मेलन

चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भाजपाइयों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत किया। सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया गया। 

सम्मेलन के प्रथम सत्र में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की शुरुआत प्राथमिक सदस्यता अभियान से हुआ। प्राथमिक सदस्यता से ही सक्रिय सदस्य बनने और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से सदस्यता में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सदस्यता में सभी वर्गों को समाहित किया गया। संगठन संरचना के कार्य में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है और आगे संगठन की संरचना का काम चल रहा है। भाजपा ने 11 वर्षों में पार्टी संगठन को निचले स्तर से लेकर शीर्ष तक लगातार मजबूत किया। सत्ता में आने के बाद से देश के हर जिले में पार्टी के कार्यालय बने और पार्टी से जुड़े लोगों कि संख्या बढ़ी। कहा कि पार्टी के लिए हर चुनाव एक युद्ध जैसे है। भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसे विचारधारा और पालिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है। अयोध्या में मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, हज सब्सिडी का खात्मा और कश्मीर में 370 की समाप्ति से लेकर वक्फ बोर्ड विधेयक में संशोधन भाजपा की प्रमुख उपलब्धिया रही है।

द्वितीय सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा सुनील पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समृद्ध, सुदृढ़ एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। कहा कि आजादी के कांग्रेस की सरकार में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जिसमें राष्ट्रवाद स्वदेशी सुराज की भाव भावना लिए भारतीय जनसंघ का उदय हुआ। आगे चलकर अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा के उद्घोष के साथ भाजपा का उदय हुआ। तीसरे व अंतिम सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षो में विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर संबोधित करते कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनपद प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि कश्मीर की क्यारियो में केंसर की जगह बारूद उगाने की जो परंपरा थी, संकट की घड़ी में पश्चिम का दरवाजा खटखटाने की जो परंपरा थी सांस्कृतिक पहचान का जो अभाव भारतवासियों मे था इन सभी प्रश्नों के उत्तर के रूप में 2014 को इतिहास में अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा। जब भारत वर्ष की राजनीति के पटल सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी नेतृत्व के रूप में नरेंद्र मोदी का पदार्पण हुआ और जन-जन के हृदय में राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मशाल जलने लगी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जो भाई, भतीजा व परिवारवाद से विरक्त राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी के बड़े से बड़े पद पर बैठ सकता है। पार्टी का संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है और सभी वर्गों को समान भागीदारी मिलती है। कई अहम योजनाओं को संचालित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी की छाप भारतीय अर्थव्यवस्था पर 21वीं सदी के महानायक युग प्रवर्तक के रूप में अगली पीढ़ी के बीच बनी रहेगी। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है। आज दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा, गंगाधर मिश्रा, राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, अभियान संयोजक आनंद पटेल, विकास मिश्रा, मनोज तिवारी, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, हीरो मिश्रा, महेश पांडेय, पुरुषोत्तम अग्रहरि, पुष्पराज सिंह, कैलाश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजाराम पाल, मुन्नालाल प्रजापति, ममता तिवारी, मोहनदास मिश्रा, राकेश कोल, द्रोणाचार्य द्विवेदी, प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0