स्वगणना कर डीएम ने जनमानस से की अपील

उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुई स्वगणना प्रक्रिया के प्रथम दिवस पर डीएम पुलकित गर्ग ने स्वयं स्वगणना कर नागरिकों से इस महत्वपूर्ण...

May 8, 2026 - 10:39
May 8, 2026 - 10:40
 0  3
स्वगणना कर डीएम ने जनमानस से की अपील

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुई स्वगणना प्रक्रिया के प्रथम दिवस पर डीएम पुलकित गर्ग ने स्वयं स्वगणना कर नागरिकों से इस महत्वपूर्ण जनभागीदारी अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।

स्वगणना के माध्यम से नागरिक अपने परिवार एवं सामाजिक विवरण को स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिससे आंकडों की शुद्धता, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया 21 मई तक संचालित की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील है कि निर्धारित अवधि के भीतर स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, अमित कुमार पटेल, डीआईओ एनआईसी अविनाश कुमार उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0