समर कैंप में बच्चों ने सीखे खेल और कला के गुर

सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के प्रतिभा प्रदर्शन और शारीरिक-मानसिक विकास के लिए आयोजित किया गया...

May 21, 2026 - 10:48
May 21, 2026 - 10:48
 0  4
समर कैंप में बच्चों ने सीखे खेल और कला के गुर

सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन 

चित्रकूट। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के प्रतिभा प्रदर्शन और शारीरिक-मानसिक विकास के लिए आयोजित किया गया। पांच दिवसीय समर कैंप बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। इस पांच दिनों के कैंप में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद और रचनात्मक विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान बच्चों को पेशेवर और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों और मेंटर्स ने विशेष प्रशिक्षण दिया। पांच दिनों तक चले इस कड़े और मनोरंजक अभ्यास सत्र में बच्चों ने निम्नलिखित विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बास्केटबॉल के कोच मिस्टर सुनील और गौतम ने बच्चों को ड्रिबलिंग, पासिंग और बास्केटिंग की बारीकियां सिखाईं। फुटबॉल के कोच सागर सोनी ने फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों को खेल की विभिन्न रणनीतियों और फुटवर्क का अभ्यास कराया। वॉलीबॉल एवं एथलीट में कोच पुरुषोत्तम दास मौर्य ने दोहरी भूमिका निभाते हुए बच्चों को वॉलीबॉल की तकनीकों के साथ-साथ एथलेटिक्स और फिटनेस के गुर सिखाए। बैडमिंटन कोच कार्तिकेय त्रिपाठी ने बैडमिंटन कोर्ट पर बच्चों को स्मैश और सर्विस की बारीकियों से रूबरू कराया। क्रिकेट के पिच पर बच्चों को बैटिंग और बॉलिंग के गुर कोच अरुण कुमार द्वारा सिखाए गए। बच्चों के मानसिक विकास और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए शतरंज का विशेष प्रशिक्षण फादर बास्टिन अर्किल द्वारा दिया गया। डांस-सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत जीतू श्रीवास और प्रिया कुशवाहा ने बच्चों को विभिन्न नृत्य शैलियों पर थिरकना सिखाया। आर्ट एंड क्राफ्ट- बच्चों की रचनात्मकता को नई दिशा देने का काम मितु गोयल ने किया। कैनवास पर रंगों को उकेरने और सुंदर चित्रकारी का हुनर सुशील कुमार और पूनम सोनी द्वारा सिखाया गया। 
     
शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने इन 5 दिनों में सीखे गए अपने खेल कौशल, कलाकृतियों और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बास्टिन अराकल, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर शिजी, मिस्टर सेल्वा कैसियन, शेखर शरण और जय मसीह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य फादर बास्टिन ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और कलात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का काम करती हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी कोचों और मेंटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बच्चों के इस बेहतरीन बदलाव और सीखने की ललक को देखकर समापन समारोह में मौजूद अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की जमकर सराहना की। सभी सहभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0