चित्रकूट : बहनो से तिलक लगा मनाया भैयादूज पर्व

दीपमालिका पर्व के क्रम में मंगलवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया...

Nov 15, 2023 - 00:11
Nov 15, 2023 - 00:14
 0  1
चित्रकूट : बहनो से तिलक लगा मनाया भैयादूज पर्व

कलम-दवात, औजारों की हुई पूजा

चित्रकूट। दीपमालिका पर्व के क्रम में मंगलवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बहनो ने भाइयों के माथे में तिलक कर मिष्ठान खिलाया और दीर्घजीवी की कामना की। भाईयों ने भी उपहार देकर आर्शीवाद लिया। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। शहर में पूरे दिन चहल-पहल देखी गई। खासकर मिठाई की दुकानों में भीड़ बनी रही।

 यह भी पढ़े : चित्रकूट : अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया छप्पन भोग

व्यापारियों ने दुकानों में पूजा-पाठ कर व्यवसाय शुरू किया। कायस्थ समाज ने कलम पूजन कराया। सवेरे से शहर में मिठाई की दुकानों में भारी भीड़ लगी रही। नये कपड़े पहने छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर मिठाई की खरीददारी की। घरों में पूजन-पाठ के बाद बहनों ने भाइयों के माथें पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी समुचित उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। वुद्धिजीवी वर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सांगोपांग विधि से पूजन किया और विद्यादायिनी मां से आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में ही व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठानों में पूजन-पाठ कराया। सवेरे से दुकानों में साफ-सफाई कर मां सरस्वती की मूर्ति रखकर कागज-कलम, दवात की पूजा की और धनिया गुड का भोग लगाकर प्रसाद अर्पण किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सेल्समैन को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0