शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली का त्योहार : एसपी

पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने कहा कि होली की पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है...

Mar 2, 2026 - 10:43
Mar 2, 2026 - 10:45
 0  3
शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली का त्योहार : एसपी
अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट

कहा कि त्योहार के दिन किसी ने अराजकता किया तो खैर नहीं 

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने कहा कि होली की पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शहरों से लेकर गांव तक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। एसपी ने कहा कि होलिका दहन के समय भी सभी लोग आपसी भाईचारा का परिचय देगे किसी के साथ अगले दिन रंग होली में भी आपसी भाई चारा के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देगें कोई भी अव्यवस्था, अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि किसी ने कानून व्यवस्था बिगाडने का प्रयास किया तो पुलिस फिर अपना कानूनी कार्यवाही करेगी।  

एसपी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि रंग होली में लोग कींचड, कोयला का प्रयोग करते हैं जो एकदम गलत है। कोई भी रासायनिक तेल, कोयला, रंग का प्रयोग न करें, मर्यादा का पालन करते हुये सही अबीर गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनायें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0