मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने को चलेगा अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर...

Jun 7, 2025 - 10:52
Jun 7, 2025 - 10:52
 0  6
मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने को चलेगा अभियान

11 साल की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : अनिल यादव

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनपद प्रभारी अनिल यादव मौजूद रहे।

जिला प्रभारी ने कहां कि देश में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल पूरे होने जा रहे हैं। इन 11 सालों में मोदी सरकार द्वारा देश में सुशासन का राज स्थापित किया। बिना भेदभाव के जनकल्याण की कई योजनाएं चलाई। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। 11 साल की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। वर्षो से चले आ रहे विवादों को खत्म करने का काम किया गया। आज देश ही नहीं दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। सरकार की उपलब्धियों पर शक्ति केन्द्र स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवस में उनकी उपलब्धियों की चर्चा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 9 से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंभ करना है। जिला व मंडल स्तर पर टोली बनायी जायेगी। जिले में सार्वजनिक स्थल पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियो पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। 9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता, 12-14 जून तक मंडल स्तर पर अभियान चलेगा। 21 जून को योग दिवस सभी मंडलो पर मनाया जाएगा। 15-17 जून को शक्ति केन्द्र स्तर पर अभियान लाया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में मोहल्ला चौपाल व पंचायत में ग्राम चौपाल आयोजित कर 11 वर्षो की उपलब्धियों को बताने का काम करना है। संचालन जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से राजेश जायसवाल, हरिओम करवरिया, पंकज अग्रवाल, बृजेश पांडेय, विपुल प्रताप सिंह, आनन्द पटेल, मनोज तिवारी, हीरो मिश्रा, बाबूलाल पटेल, प्रेमलाल बाल्मीकि, पप्पू पाल, धीरेन्द्र सेंगर, राजेश्वरी द्विवेदी, रवि गुप्ता, राकेश कोल, ओमप्रकाश मिश्र, राजा मिश्रा, श्रवण पटेल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0