सीडीओ ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
सीडीओ डीपी पाल ने शुक्रवार को अपरान्ह एक बजे ब्लाक मानिकपुर के ग्राम पंचायत गढ़चया में आयोजित जन...
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने शुक्रवार को अपरान्ह एक बजे ब्लाक मानिकपुर के ग्राम पंचायत गढ़चया में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग किया।
ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत में संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं में राज्य आजीविका मिशन की लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के सर्वे, वीबी जी राम जी योजनान्तर्गत अकुल श्रमिकों को प्रदान किये जाने वाले रोजगार, वृद्धावस्था पेशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं के लाभार्थी से संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समूह गठन, ग्राम पंचायत की साफ सफाई आदि आवेदनों एवं ग्राम स्तरीय शिकायतों के निस्तारण के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर को दिए गए। इस मौके पर संबंधित अधिकारी, प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
