धर्मनगरी पहुंची भरत यात्रा, भरत मिलाप लीला देख नम हुई आंखे

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के भरत मंदिर परिसर में श्रीराम व भरत मिलाप लीला का आयोजन हुआ। जहां अयोध्या व चित्रकूट के...

Nov 12, 2025 - 11:46
Nov 12, 2025 - 11:47
 0  6
धर्मनगरी पहुंची भरत यात्रा, भरत मिलाप लीला देख नम हुई आंखे

पूर्व डिप्टी सीएम ने मंदिर पहुंच किया दर्शन

चित्रकूट। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के भरत मंदिर परिसर में श्रीराम व भरत मिलाप लीला का आयोजन हुआ। जहां अयोध्या व चित्रकूट के संत सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लीला देखकर संतो व श्रद्धालुओं के ऑंखे नम हो गई।

कार्यक्रम में यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी पहुंचकर मंदिरों में दर्शन किया। अयोध्या से चित्रकूट के लिए हर साल भरत यात्रा निकलती है। इस बार भी महंत कमल नारायण दास के नेतृत्व में साधू संत सहित वहां निवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। दूसरे दिन भरतमंदिर में श्रीराम व भरत मिलाप लीला प्रस्तुत की गई। श्रीराम व भरत मिलाप लीला प्रस्तुत की गई। इसके बाद सभी ने कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। रामघाट में भी कार्यक्रम हुआ। जहां अयोध्या से आए भरत, शत्रुघन सहित संतों का स्वागत किया गया। भागवत पीठ में कथा प्रवक्ता आचार्य नवलेश दीक्षित ने भरत यात्रा का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने साधू संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। अयोध्या से आए महंत कमल नारायण दास ने कहा कि धर्मनगरी में सभी स्थानों में भगवान श्रीराम विराजमान है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कल्याण हो जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। कार्यक्रम में अयोध्या के महंत विमल कृष्ण दास, संत रोहित सिंह सहित धर्मनगरी चित्रकूट के महंत दिव्य जीवनदास, महंत रामहृदय दास, सीताशरण दास, आचार्य विपिन विराट महाराज, मदन गोपालदास, संत नवलेश दीक्षित, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0