बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की हुई चेकिंग
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन...

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बैंक, वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की गयी। इस दौरान बैंक सुरक्षा रजिस्टर को चेक किया। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये। बैंक में लगे अलार्म, सायरन, सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर चेक किया। शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा सम्बन्धी वार्ता की गयी। परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को परिसर से बाहर किया गया।
What's Your Reaction?






