भाकियू करेगा समस्याओं को लेकर आंदोलन : जिलाध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में रामटेक्वा चैक पर किसान पंचायत सम्पन्न हुई...

Sep 1, 2025 - 11:02
Sep 1, 2025 - 11:03
 0  8
भाकियू करेगा समस्याओं को लेकर आंदोलन : जिलाध्यक्ष

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में रामटेक्वा चैक पर किसान पंचायत सम्पन्न हुई। पंचायत में दर्जनों गांवों के किसानो ने प्रतिभाग किया। किसानों ने कहा कि बड़े आंदोलन की जरूरत है। ग्राम पंचायत अहिरा के प्रेमचन्द ने कहा कि ट्यूबल नाम के रह गए हैं। दो से तीन घंटे बिजली मिलती है। ऐसे में फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मंगरहाई के अनिल सिंह ने कहा कि करौंदी कला में अभी तक जानवर संरक्षित नहीं हुए। संदीप सिंह ने कहा कि समितियों में खाद नहीं मिल रही है। प्राइवेट दुकानों पर जबरन सल्फर व जिंक देते हैं। किसानों ने बिजली, पानी, खाद, अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर चर्चा किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन किया जाएगा। पंचायत का संचालन तहसील अध्यक्ष राजपुर राजकिशोर सिंह ने किया। इस मौके पर किसान लल्लन सिंह, विक्रम सिंह, उदयभान सिंह, जवाहर लाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0