भाजपा ने पूरी की शिक्षामित्रों की मांग, बढ़ा मानदेय : रामकेश निषाद
योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर से महायोगी गुरु गोरखनाथ की नगरी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश...
शिक्षामित्र सम्मान समारोह का देखा लाइव प्रसारण
चित्रकूट। योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर से महायोगी गुरु गोरखनाथ की नगरी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोत्तरी (दस हजार से बढ़ाकर अठारह हजार प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसका सीधा प्रसारण राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, विधायक मऊ, मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व राज्य मंत्री चंदिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ अश्विनी अवस्थी ने देखा।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण की नींव रखने वाले शिक्षामित्र जो आगामी पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। चित्रकूट की तपोस्थली पर जहां भगवान राम ने लंबे समय तक वनवास काटा है उसका नाम पूरी दुनिया में लिया जाता है। उस क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। विकसित भारत में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की मांग भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्ण कर ली गई है। 1999 की यात्रा 2026 में पूर्ण हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षामित्रों ने घर घर जाकर बच्चों को पढ़ाया। कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। एवं आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तन हुआ है जो शिक्षामित्र साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि चाहे आंगनबाड़ी केंद्र हो या वाल वाटिका सभी में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षामित्रों का योगदान सराहनीय है।
विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षामित्रों का का सम्मान किया जा रहा है जो मेहनत से बच्चों को पढ़ा कर आगे बढ़ाते हैं। कहा कि बहुत से स्कूलों में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने फंड से पैसा दिया है। कोई समस्या हो तो प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराएं। पूरा प्रयास रहेगा कि स्कूल में सभी व्यवस्था हो जाएं। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा था कर दिखाया है। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगें कि अभी और वेतन बढ़ोतरी हो। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। जिसमें उनके साथ की आवश्यकता होगी। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांग को वह लोकसभा में रखे थे। देर से ही सही लेकिन सफलता मिली है। उन्होंने डीएम से कहा कि महिला शिक्षामित्र की 25 किमी व शिक्षकों के 45 किमी से अधिक घर की दूरी न रहे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाकर 18 हजार कर दिया है। वर्तमान में जनपद में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या मे 1352 शिक्षामित्र कार्यरत है। विभाग द्वारा माह अप्रैल का मानदेय बढ़ी हुई दर पर शिक्षामित्रों के खाता में हस्तांतरित की जा चुकी है। मंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए स्टाल का अवलोकन भी किये। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व मुख्य अतिथियों का एक जनपद एक उत्पाद द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षामित्रों को डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय लुढ़वारा के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। सभा का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षामित्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
