भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समस्याओं कराया अवगत

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष...

Jul 7, 2025 - 10:37
Jul 7, 2025 - 10:39
 0  6
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समस्याओं कराया अवगत

कहा कि चित्रकूट समेत सम्पूर्ण बुंदलेखण्ड के विकास की चिंता करते है सीएम योगी

चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यहां की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया।

यह भी पढ़े : बुंदेलखण्ड के यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब बांदा व हमीरपुर ट्रैक पर भी जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

सीएम योगी से मुलाकात कर चित्रकूट लौटे जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य और जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि चित्रकूट जनपद का विकास सीएम योगी की प्राथमिकता में शामिल है। यहां के विकास के लिए सीएम योगी व्यक्तिगत रुचि रखते हैं। उन्होंने इस बार सीएम योगी से मुलाकात के दौरान कर्वी के कसहाई, बूढ़ा सेमरवार, राजापुर मार्ग को टू-लेन करते हुए भारत रत्न नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित दीनदयाल संस्थान गनीवां को जोड़ने की मांग की है। साथ ही भरतकूप के ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखते हुए भरतकूप को विकासखंड का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में वर्गीकरण कर गाय और बछड़े अलग-अलग करके उनकी नस्ल सुधार पर भी काम किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीबों के लिए सहारा बने बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

इसी प्रकार जिले में मेडिकल कॉलिज की स्थापना की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चित्रकूट में पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यहां भी मंदाकिनी रिवर फ्रंट बनाया जाना चाहिए। जिससे यहां के पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले के विकास को लेकर हुई चर्चा के दौरान सीएम योगी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए चित्रकूट का संपूर्ण विकास करने की बात कही है। इसके अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर भी सीएम योगी ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0