गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीबों के लिए सहारा बने बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने 8 वर्षों के जनसेवा काल में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए...

Jul 5, 2025 - 17:12
Jul 5, 2025 - 17:16
 0  67
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीबों के लिए सहारा बने बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि के माध्यम से अब तक 527 मरीजों को मिला 851.42 लाख का उपचार सहयोग

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने 8 वर्षों के जनसेवा काल में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरे हैं। इलाज के अभाव में जिंदगी से जूझ रहे सैकड़ों रोगियों को उन्होंने शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाकर नई जिंदगी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर विधायक द्वारा अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत जनपद के 424 गरीब रोगियों के इलाज के लिए प्रस्ताव भेजे गए, जिनके माध्यम से कुल 748.42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इसके साथ ही विधायक निधि विकास योजना के अंतर्गत 36 मरीजों के इलाज हेतु 103 लाख रुपये निर्गत किए गए हैं।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में डीएम का बड़ा एक्शन : समाधान दिवस से नदारद 11 अधिकारियों का वेतन रोका

वर्षवार स्वीकृत धनराशि इस प्रकार है:

  • 2017 – ₹22.99 लाख

  • 2018 – ₹42.80 लाख

  • 2019 – ₹37.50 लाख

  • 2020 – ₹49.18 लाख

  • 2021 – ₹73.99 लाख

  • 2022 – ₹82.52 लाख

  • 2023 – ₹137.94 लाख

  • 2024 – ₹184.50 लाख

  • 2025 (अब तक) – 54 मरीजों के लिए ₹116.60 लाख

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जो भी प्रस्ताव वह गरीब एवं असहाय मरीजों के इलाज हेतु भेजते हैं, वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से उनकी शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करते हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवाए, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करते हैं और करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : बाँदा : पेट्रोल पंप पर हमला : ऑनलाइन भुगतान विवाद में सेल्समैन को गोली मारी

सदर विधायक की यह पहल जहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोक-कल्याणकारी भूमिका निभा रही है, वहीं गरीब परिवारों के लिए नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जनमानस में उनकी इस संवेदनशील भूमिका की व्यापक सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0