तीर्थ क्षेत्र के 13 साधु संतों को आयुष्मान कार्ड एवं कंबल का किया वितरण

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान वय वंदना कार्ड अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के...

Feb 7, 2025 - 11:05
Feb 7, 2025 - 11:06
 0  5
तीर्थ क्षेत्र के 13 साधु संतों को आयुष्मान कार्ड एवं कंबल का किया वितरण

चित्रकूट। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान वय वंदना कार्ड अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पीएमजेएवाई योजना में सभी नागरिकों को मिलेगा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र के 13 साधु संतों को आयुष्मान कार्ड एवं कंबल का वितरण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयुष्मान कार्ड जो 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड वितरण कराया जा रहा है। उसी के क्रम में 13 साधु संतों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया, इसके अलावा अभी लगभग 200 कार्ड से अधिक लोगों को जनपद में वितरण कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर 70 प्लस के ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। 

वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम के जतारिया सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0