पीस कमेटी की बैठक में भाईचारा की अपील

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष पहाड़ी पंकज तिवारी की उपस्थिति में थाना में आगामी मोहर्रम व...

Jun 28, 2025 - 11:44
Jun 28, 2025 - 11:45
 0  2
पीस कमेटी की बैठक में भाईचारा की अपील

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष पहाड़ी पंकज तिवारी की उपस्थिति में थाना में आगामी मोहर्रम व सावन मास त्योहार को सकुशल शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधान की पीस कमेटी की मीटिंग की। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण व सकुशल त्योहार मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी में हिन्दु, मुस्लिम समुदायों के सदस्यों से वार्ता कर भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील के साथ ही शासन के दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0