एंटी रोमियो टीमो ने भ्रमण कर किया जागरुक
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये...

चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों, शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं लड़कियो को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।
यह भी पढ़े : हमीरपुर : युवक ने पांच वर्ष के मासूम को बनाया हवश का शिकार
मिशन शक्ति अभियान व शक्ति दीदी अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रो में एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामो में भ्रमण किया गया। महिलाओ व लड़कियो को मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी के सार्वजनिक स्थलो जैसे चौराहे, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओ एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां आदि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया तथा सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता को महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। समय से उनका निस्तारण किया जाता है।
यह भी पढ़े : सीएम योगी सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण
इसके साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने व हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। इसी क्रम में महिलाओं, बालिकाओ को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो, मनचलो के द्वारा आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चौकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है। अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदो, मनचलो को हिदायत दी गई।
What's Your Reaction?






