न्याय मम धर्म के संकल्प के साथ कार्य कर रहे अधिवक्ता : प्रशांत अटल

भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक मुख्य स्थायी अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर...

Jan 11, 2025 - 11:44
Jan 11, 2025 - 11:47
 0  1
न्याय मम धर्म के संकल्प के साथ कार्य कर रहे अधिवक्ता : प्रशांत अटल

कहा कि अधिवक्ताओं का कल्याण भाजपा का संकल्प 

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक मुख्य स्थायी अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रशांत सिंह अटल ने चित्रकूट के प्रवास में भाजपा लीगल सेल, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद व विचार परिवार के अधिवक्ताओं के साथ अनौपचारिक संवाद किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : शपथ एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का कल्याण ही भाजपा का संकल्प है। न्याय मम धर्म के संकल्प के साथ अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार अधिवक्ताओं का डबल स्पीड से कल्याण कर रही है। युवा अधिवक्ताओं के लिए सर्वाधिक प्रयास भाजपा सरकार ने किए हैं। भाजपा संविधान का सम्मान करती है। संविधान गौरव अभियान में अधिवक्ता जन-जन के बीच जाकर व्यापक सकारात्मक संवाद स्थापित करें। युवा अधिवक्ताओं को साहित्य क्रय के लिए पांच हजार की सहयोग राशि तीन वर्ष तक देने के लिए भाजपा सरकार ने निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर बनाने को सरकार ने धनराशि दी है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता साथी संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंवाद में सक्रिय रूप से सहभागी बने। 11 से 25 जनवरी तक अधिवक्ता भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक प्रयासों की बिन्दुवार चर्चा करें। अधिवक्ता विपक्ष के झूंठ प्रपंच को जनता के बीच बेनकाब करें। लीगल सेल के जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन किया। बैठक में आदर्श श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र शुक्ल, श्याम सुन्दर मिश्र, सुधाकर तिवारी, शशिकांत, हेमराज सिंह पटेल, सुशील सिंह, तेजप्रताप सिंह, गोपाल दास वर्मा, सनत मिश्रा, कमलाकांत मिश्र, अजय सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अखिलेश ओझा, अनिल श्रीवास्तव, भागवत त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : चेक पोस्ट का एएसपी ने लिया जायजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0