ड्यूटी में लगे कर्मियों को अपर एसपी ने किया ब्रीफ

अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने चैत्र मास अमावस्या मेला डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया...

Mar 29, 2025 - 10:50
Mar 29, 2025 - 10:52
 0  8
ड्यूटी में लगे कर्मियों को अपर एसपी ने किया ब्रीफ

चित्रकूट। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने चैत्र मास अमावस्या मेला डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि डियूटी पर समय से पहुचेंगे। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी डियूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं से नम्रतापूर्वक व्यवहार करें। मेल को सकुशल संपन्न करने के लिए पांच जोन व 15 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, 13 थाना प्रभारी निरीक्षक, 8 निरीक्षक, 64 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 145 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 38 महिला कांस्टेबल, 2 उपनिरीक्षक यातायात, 10 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल यातायात, 10 हेड कान्सटेबल, कान्सटेबल एलआईयू, 2 डॉग स्क्वायड की डियूटी लगाई गई है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी राजापुर जय करन सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण आदि मौजूदद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0