अवैध कोचिंग, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटरों के विरुद्ध की जाए कार्रवई : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जनपद में संचालित समस्त कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों एवं कंप्यूटर केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था व...
समीक्षा बैठक कर मातहतो को अभियान चला निरीक्षण के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जनपद में संचालित समस्त कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों एवं कंप्यूटर केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था व वैधानिकता के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए। विकास प्राधिकरण सचिव की अध्यक्षता में तहसीलवार विशेष जांच समितियों के गठन के निर्देश दिए। जिसमें संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी फायर, विद्युत सुरक्षा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य होंगे। समिति अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित समस्त कोचिंग प्रशिक्षण संस्थानों की सघन जांच कर अवैध नियम विरुद्ध संचालित रहे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करेगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक केवल 8 संस्थान ही नियमानुसार पंजीकृत पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई अपंजीकृत या मानकों का उल्लंघन करने वाला संस्थान संचालित पाया जाता है तो यूपी कोचिंग रेगुलेशन एक्ट 2024’ के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक व विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद में संचालित वैध कोचिंग संस्थानों में वातरायण एकेडमी, लक्ष्मी कोचिंग सेन्टर कौबरा, शुक्ला कोचिंग हाउस सुभाष नगर मानिकपुर, चाणक्य इंग्लिश क्लासेज टैक्सी स्टैंड के पास कसहाई रोड कर्वी, टीपीएस कोचिंग सेन्टर पांडेय कॉलोनी द्वारिकापुरी, ओमेगा कोचिंग सेन्टर द्वारिकापुरी पुरानी बाजार, सनराइज करियर एकेडमी, ओम प्लाजा ट्रैफिक चौराहा कर्वी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
