योगी सरकार के आठ साल की गिनाई उपलब्धियां

उप्र भाजपा सरकार के आठ वर्ष बेमिसाल पर पूर्व मंत्री ने पत्रकारो से रूबरू होकर योजनाओं की जानकारी दी...

Mar 29, 2025 - 10:46
Mar 29, 2025 - 10:47
 0  13
योगी सरकार के आठ साल की गिनाई उपलब्धियां

सूबे के मुखिया ने युद्धस्तर पर कराए विकास कार्य : पूर्व मंत्री 

चित्रकूट। उप्र भाजपा सरकार के आठ वर्ष बेमिसाल पर पूर्व मंत्री ने पत्रकारो से रूबरू होकर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में सूबे के मुखिया ने युद्धस्तर पर विकास कार्य कराए हैं। हवाई अड्डा, राम वनगमन मार्ग, बुन्देलखंड एक्सप्रेस सहित विभिन्न विकास के कार्य हुए हैं।

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोनिवि के पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के आठ साल के विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे को चित्रकूट तक जोड़ने का कार्य योगी सरकार ने किया है। हवाई अड्डे में 15 सूट का डाक बंगला, डिफेंस कारीडोर, राम भरत वनगमन मार्गा, बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे महिला घाट में पुल, रसिन बांध का पूर्ण कार्य, 16 अन्य पुल, माता सीता के लव कुश की जन्म स्थली बाल्मीकि आश्रम का चहुंमुखी विकास, चित्रकूटधाम तीर्थ क्षेत्र विकास योजना के तहत कामदगिरि व रामघाट में सुन्दरीकरण, पयस्वनी नदी में नए पुल की स्वीकृति, औद्योगिक कारीडोर परियोजना, जनपद में 58 पर्यटन संबंधी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोनिवि द्वारा 298 नई सड़को का निर्माण, छीबो गांव में 75 मेगावाट तथा 50 मेगावाट के दो सोलर प्लांट लगाए गए। 27 हजार किसानों का लगभग डेढ करोड़ का ऋण माफ, 25 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 3430 जोड़ों का विवाह आदि विभिन्न योजनाएं प्रदेश सरकार ने लागू की हैं। जिसका सीधा लाभ लाभार्थियों को इस सरकार में मिला है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधाायक दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद पटेल, जगदीश गुप्ता, दीपक द्विवेदी, हीरो मिश्रा, रवि गुप्ता, भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0