गेहूं खरीद केन्द्रों का एडीएम ने किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने शुक्रवार को पीसीएफ के गेंहू क्रय केंद्र चकौंध, पहाड़ी...

Apr 19, 2025 - 11:03
Apr 19, 2025 - 11:05
 0  7
गेहूं खरीद केन्द्रों का एडीएम ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने शुक्रवार को पीसीएफ के गेंहू क्रय केंद्र चकौंध, पहाड़ी उत्तरी व पहाड़ी मंडी का निरीक्षण किया। जिसमें धीमी खरीद पाए जाने पर एडीएम ने तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र चकौंध में मौके पर किसान शिवशंकर शुक्ला ग्राम के गेंहू की तौल होते पाई गई। साथ ही अन्य दो ट्राली गेंहू और तौल के लिए खड़े पाए गए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक केंद्र पर आठ किसानों से 401 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। क्रय केन्द्र पहाड़ी उतरी में ग्राम तौरा के किसान कृष्णपाल सिंह से 21.50 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। क्रय केंद्र पहाड़ी मंडी में मौके पर तौल नहीं होते पाई गई। इस पर केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि मोबाइल केंद्र सक्रिय कर तेजी से गांवों में खरीद करें। खरीद की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने निर्देश दिए कि तीन के अंदर खरीद में तेजी लायें, अन्यथा कारवाई की जाएगी।

इस दौरान सभी केंद्रों पर उपस्थित किसानों से वार्ता की गई। इस पर किसानों ने बताया कि अभी कुछ हिस्सों में गेंहू की मड़ाई चल रही है। दो-चार  दिनों मे तेजी से गेंहू क्रय केंद्रों पर आएगा। निर्देशित किया कि पंद्रह दिनों के अंदर सभी केंद्र प्रभारी मेहनत कर तीव्र गति से खरीद करें और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करें। एडीएम ने केंद्रों पर किसानों के भुगतान की स्थिति और गेंहू डिलीवरी की जानकारी ली गई। कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी किसान क्रय केंद्र से वापस न जाये और उसे ज्यादा इंतजार न करना पड़े। जिला प्रबंधक किसानों का भुगतान समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित करें और भारतीय खाद्य निगम में डिलीवरी करवायें।

एडीएम ने बताया कि जनपद में संचालित 40 गेंहू क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत किसानों से गेंहू खरीद की जा रही है। जिसमें अब तक 332 किसानों से 1,128 मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है। गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 प्रति कुंतल है। इस बार सरकार ने किसानों को सुविधा देने के उद्देश्य से 15 मई तक कृषक पंजीकरण को सत्यापन से मुक्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त किसानों के घरों से गेंहू खरीद करने की सुविधा देते हुए मोबाइल क्रय केंद्र की अनुमति दी है। बताया कि यदि किसी किसी किसान का गेंहू एक ट्रक भार क्षमता के बराबर है, तो वो मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेंहू बेच सकते हैं। इस संबंध में किसान जनपद के गेंहू कंट्रोल रुम के नंबर 9452094347 एवं 8707219558 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके सााि ही गेंहू खरीद संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के निराकरण के लिए किसान इन कंट्रोल रुम नंबर और जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नंबर 7839565017 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0