अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर दिया जोर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आगामी आठ...

Mar 4, 2025 - 10:36
Mar 4, 2025 - 10:38
 0  1
अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर दिया जोर

चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद में कार्यरत समस्त नोडल अधिकारियों व प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ चतुर्थ चरण की बैठक आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि बैठक में जनपद न्यायाधीश ने आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिए बल दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम, जल वाद, सेवा वाद, पारिवारिक व वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व व चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, राजस्व वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान व लघु आपराधिक वाद, आमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। जिला जज ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले, जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है, को अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश राममणि पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी आरके पाठक, जिला विकास अधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला ग्राम उद्योग अधिकारी राजेन्द्र कुमार, नेडाधीक्षक एके श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0