पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही बाँदा में हुआ खूनी संघर्ष

जनपद में पंचायत चुनाव की सुबह सुगबुगाहट के बीच गुरुवार को खुरहंड गांव में निवर्तमान वर्तमान प्रधान..

पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही बाँदा में हुआ खूनी संघर्ष

पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हत्या करने का आरोप   

जनपद में पंचायत चुनाव की सुबह सुगबुगाहट के बीच गुरुवार को खुरहंड गांव में निवर्तमान वर्तमान प्रधान के बेटे व पूर्व प्रधान के बेटे के बीच सड़क के रास्ते के निर्माण में हुए विवाद में गोली चल गई। जिससे पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से लाठी डंडे भी चले जिसमें दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति घायल हो गए हैं।जिन्हें गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें - पढ़ाई के साथ पाॅकेट खर्च मुहैया कराने वाला पहला विवि बना ‘लखनऊ विश्वविद्यालय’

घटना गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में आज सवेरे हुई।  

खुरहंड चैकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि गांव में सीसी रोड का निर्माण चल रहा था तभी पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के पुत्र अजीत सिंह( 35) ने सड़क बनाने पर आपत्ति की इसी बात को लेकर निवर्तमान प्रधान अशोका कुमारी के बेटे से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज और फिर गोली चल गई।गोली लगने से अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान फावड़े व लाठी-डंडे चलने से मृतक का चचेरा भाई अभय सिंह भी घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से विकास सिंह पुत्र अशोक सिंह घायल हुआ है तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अजीत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पी.एम. स्वनिधि योजना में 2103 लाभार्थियों को ऋण वितरण 

इस संबंध में पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण हो रहा था हमलावर सीसी रोड बनने नहीं दे रहे थे।इसी बात को लेकर पांच 6 दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

तब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और ठेकेदार से 20000 रुपए दिलवाए थे। आज जब पुनः काम शुरू हुआ तो हमलावरों ने पुनः सड़क का काम रुकवा दिया और 50000 मांगने लगे, इसी बात को लेकर मेरे बेटे ने विरोध किया तब पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह 8-10  लोगों के साथ आ गए और पहले उन्होंने हवा में 8-10 राउण्ड फायरिंग की और इसके बाद मेरे बेटे को

यह भी पढ़ें - बाँदा : यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई को जांच के लिए न्यायालय ने सीबीआई को सौंपा

अनूप सिंह ने अपने बड़े भाई की लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी, इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
दोनों पक्षों में पुरानी प्रधानी रंजिश

खुरहंड गांव में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिहं की पत्नी आशोका कुमारी प्रधान हैं। उन्होंने गांव के ही छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को चुनाव हराया था। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच पुरानी प्रधानी रंजिश चली आ रही है। गांव में जिला पंचायत के मद से सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण का प्रधान का बेटा विकास सिंह विरोध कर रहा था, जबकि बसंती देवी का पुत्र अजीत सिहं ठेकेदार के पक्ष में सड़क बनवा रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें - झाँसी: भूमि ब्लास्ट से हिला पंचवटी।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खुरहंड गांव में अनूप सिंह और अजीत सिंह के बीच गोलीबारी हुई है जिसमें अजीत सिंह की मौत हो गई है घटना के बाद गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी इसमें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है। दूसरे पक्ष से से विकास सिंह घायल हुए हैं जिन्हें डॉक्टरों ने कानपुर रिफर किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : किसान कल्याण मिशन से खेती व पशुपालन में किसानों की आमदनी बढेगीः आयुक्त

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0