अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करे कार्यदाई संस्था : एडीएम

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति स्वप्निल कुमार यादव के द्वारा जल जीवन निशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन चांदी बांगर ग्राम समूह...

Feb 28, 2026 - 11:17
Feb 28, 2026 - 11:17
 0  3
अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करे कार्यदाई संस्था : एडीएम

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति स्वप्निल कुमार यादव के द्वारा जल जीवन निशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड कर्वी के ग्राम रानीपुर खाकी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निगम ग्रामीण के जूनियर इंजीनियर विन्ध्यवासिनी प्रसाद चौबे, टीपीआई के डिप्टी टीम लीडर एवं चन्द्रशेखर गिरी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रानीपुर खाकी में कुल 3840 मीटर पाइप लाइन बिछायी जानी थी। जिसके सापेक्ष 3640 मीटर पाइप लाइन बिछा दी गयी है। ग्राम के 3 पुरवों में कुल 195 गृह जल संयोजन कराये जाने थें। जिसके सापेक्ष 158 गृह जल संयोजन का कार्य करा दिया गया है। उक्त ग्राम में पाइप लाइन बिछाने के दौरान 1500 मीटर रोड क्षतिग्रस्त की गयी थी। जिसके सापेक्ष 1400 मीटर रोड पुर्नस्थापित कर दी गयी है। उक्त ग्राम में स्थिति वाटर वर्क्स कैम्पस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि टंकी में सीपेज नरम्मत एवं पम्प हाउस के पेन्टिंग का कार्य अवशेष है। फर्म के प्रतिनिधि को दिये गये कि उपरोक्त अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर ग्राम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0