भरतकूप थाने का एडीजी ने किया लोकार्पण

प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने जिले के नवनिर्मित भरतकूप थाने का शुभारंभ किया...

Feb 28, 2026 - 11:15
Feb 28, 2026 - 11:15
 0  3
भरतकूप थाने का एडीजी ने किया लोकार्पण

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन जनता को समर्पित

चित्रकूट। प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने जिले के नवनिर्मित भरतकूप थाने का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर थाने का लोकार्पण किया गया। इसके बाद एडीजी ने थाना परिसर एवं पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस थाने को डिजिटल थाने के रूप में विकसित किया गया है। यहां महिला डेस्क की विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओं की शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील निस्तारण किया जा सके। थाना परिसर में पुलिस कार्यालय के साथ आवासीय कॉलोनी का भी निर्माण कराया गया है। भवन का निर्माण यूपीसीडको द्वारा कराया गया है। भरतकूप थाने में 10 एसआई तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यहां का कार्यभार संभाल रहे हैं। एडीजी ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर बुनियादी ढांचे से पुलिसिंग और प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डीआईजी राजेश एस, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की सांसद कृष्णा पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्रा, रमेशचंद्र द्विवेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी फूलचंद करवरिया, शंभू सिंह चंदेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0