बाँदा : किसान कल्याण मिशन से खेती व पशुपालन में किसानों की आमदनी बढेगीः आयुक्त 

जनपद बांदा में किसान कल्याण मिशन का आज शुभारम्भ किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य है कि किसान..

बाँदा : किसान कल्याण मिशन से खेती व पशुपालन में किसानों की आमदनी बढेगीः आयुक्त 

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाये जायेंगेः डीएम  

तीन गर्भवती महिलाओं को गोद भराई,विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी  

जनपद बांदा में किसान कल्याण मिशन का आज शुभारम्भ किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य है कि किसान कम लागत में अपना अधिक उत्पादन प्राप्त करें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन व अन्य कृषि से सम्बन्धित उद्यमों को अपना कर अपनी आमदनी बढा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - बांदा में हाईस्कूल के छात्र की संदिग्ध मौत, पुलिस जुटी जांच में

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा गौरव दयाल ने उपरोक्त विचार बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बंादा के उद्यान महाविद्यालय में किसान कल्याण मिशन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त किसानों को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला किसानों की बड़ी संख्या में सहभागिता हुई है। महिला किसान शासन की योजनाओं तथा नवीन कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त करें। आयुक्त ने कहा कि किसान कल्याण मिशन के प्रारम्भ होने से किसानों को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें - झांसी: युवक की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंकी लाश

कुलपति बांदा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  यू.एस गौतम ने कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भ किया गया किसान कल्याण मिशन किसानों की आमदनी को दोगुना करने में महत्वूपर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि किसान विविधिता की तरफ जैसे संरक्षित खेती, नेचुरल फार्मिंग तथा एकीकृत कृषि प्रणाली तथा अन्य तकनीकों पर ध्यान दें। श्री गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 100 गांव गोद लिये है।

इसमें एक गांव ’’जारी’’ को आदर्श गांव बनाने के लिये कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।जिलाधिकारी  आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि जनपद बांदा में किसान कल्याण मिशन का आज शुभारम्भ किया जा रहा है तथा इस मिशन के माध्यम से निश्चित रूप से किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर कृषि विभाग तथा कृषि विभाग से सम्बन्धित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर किसानों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी तथा इसके साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिये कृषि गोष्ठियां भी आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें - यूपी में विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव 28 जनवरी को होगा

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिये प्रभावी प्रयास किये जायेंगे।सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गौरव शिवहरे ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि  प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ने किसानों के कल्याण के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाये है तथा वर्तमान सरकार किसानों को मजबूत करने के लिये कार्य कर रही है।

गोष्ठी से पहले आयुक्त गौरव दयाल तथा जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये तथा बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई के अन्तर्गत फलों की टोकरी वितरित की। इस अवसर पर बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर 28 फरवरी 2022 से दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, लीजिये पूरी जानकारी

कृषि गोष्ठी में सहायक प्राध्यापक डा. अनिकेत हनुमंत कल्हापुरे  ने समन्वित कृषि प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी दी। गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डा. प्रज्ञा ओझा ने आदर्श पोषण वाटिका के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। डा. मानवेन्द्र सिंह ने बकरी पालन तथा डा. अखिलेश कुमार ने मधुमक्खी पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी।

इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चन्द्र कटियार, विधायक सदर प्रतिनिधि रजत सेठ, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. आर.पी.मिश्र, उप निदेशक सूचना भूूपेन्द्र सिंह यादव, उप निदेशक कृषि राम कुमार माथुर, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त एन.आर.एल.एम. के.के. पाण्डेय ने किया। किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही तथा उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों को देखा।

यह भी पढ़ें - हमीरपुरः कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर आधा दर्जन स्वास्थ्य केन्द्रों में चला ड्राई रन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0