आज आसमान में दिखेगा ब्लैक मून, रात में देखिये दुर्लभ खगोलीय नजारा

आज आसमान में बेहद ही दुर्लभ नज़ारा देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार 19 मई को तीसरी अमावस्या है इस अमावस्या...

May 19, 2023 - 08:45
May 19, 2023 - 08:55
 0  4
आज आसमान में दिखेगा ब्लैक मून, रात में देखिये दुर्लभ खगोलीय नजारा

आज आसमान में बेहद ही दुर्लभ नज़ारा देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार 19 मई को तीसरी अमावस्या है इस अमावस्या के दिन आसमान में काला चांद होगा। ये घटना एक खगोलीय घटना है। ये घटना लगभग 33 साल बाद देखने को मिलती है। ब्लैक मून या काला चांद ये शब्द कुछ ही समय पहले सुनने को मिला है या यूं कहें कि कुछ ही समय पहले प्रचलन में आया है। इस खगोलीय घटना को इस प्रकार समझा जा सकता है यदि फरवरी महीने में अमावस्या न हो तो जनवरी और मार्च में दो अमावस्या होती हैं। इन्हीं अमावस्या को ब्‍लैक मून नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ेंफेसबुक में धर्म छिपाकर रोहित बने युवक ने युवती से दोस्ती कर ली, फिर की बडी वारदात

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 19 मई को अमावस्या का चांद ब्लैक मून होगा। अमावस्या को न दिखने वाले चांद का यह नामकरण खास है। सारिका के अनुसार यह इस कैंलेंडर साल की पांचवीं अमावस्या है। आम तौर पर एक महीने में एक पूर्णिमा और एक अमावस्या आती है। ब्लैक मून की परिभाषा के अनुसार जब एक महीने में दो अमावस्या पड़ती है तो दूसरी अमावस्या को ब्लैक मून कहते हैं। ऐसा लगभग हर 29 महीने में एक बार होता है। एक अन्य परिभाषा के अनुसार अगर फरवरी में अमावस्या न हो तो जनवरी एवं मार्च में दो अमावस्या होती है। इसे भी ब्लैक मून कहा जाता है। यह संयोग 2023 में देखने को मिलेगा।  

यह भी पढ़ें- आशाओं के कौन कसेगा नकेल ? कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों में हो रहा खेल

चांद आसमान में हमेशा रहता है। अगर आपको लगता है कि अमावस्या पर चांद नहीं होता, तो यह गलत है। चांद होता है तो लेकिन उसकी चमकीली सतह या उस पर पड़ने वाला प्रकाश पृथ्वी की ओर नहीं होता, इस वजह से उसकी परछाई ही धरती से नजर आती है। साल में दो से पांच बार सूर्यग्रहण होने पर हम चांद को पूर्ण या आंशिक रूप से सूर्य को ढंकते भी देखते हैं।  

यह भी पढ़ें- बांदा पहुंची खेलो इंडिया की मशाल रैली 

 यदि बात करें आने वाले सालों की तो  31 दिसंबर 2024 एक ही महीने में दो अमावस्या होंगी। जो दूसरी अमावस्या होगी उसे ही ब्लैक मून कहा जाएगा। इसके अलावा 23 अगस्त 2025 को एक सीजन की 4 अमावस्या में से तीसरी अमावस्या को ब्लैक मून या काला चांद कहा जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0