आगामी महाकुंभ से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने महाकुंभ से पहले प्रयागराज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों..

Oct 28, 2022 - 03:09
Nov 4, 2022 - 02:07
 0  2
आगामी महाकुंभ से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी किया निर्देश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने महाकुंभ से पहले प्रयागराज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रयागराज रिंग रोड और बाई-पास के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं परिवहन व्यवस्था के विकास से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज रिंग रोड व बाई-पास के कार्य को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।

 यह भी पढ़ें - सूर्य ग्रहण देखकर लोगों ने कहा- वाह! क्या अद्भुत था नजारा

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-24बी के रायबरेली-प्रयागराज सेक्शन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सं-330 के प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या का कार्य अत्यधिक ट्रैफिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र होने के कारण आगामी महाकुंभ से पूर्व पूर्ण करा दिया जाये।

उन्होंने कहा कि फाफामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नए छह लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ के दृष्टिगत प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे का सुदृढ़ीकरण होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिये इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी एनएचएआई द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये।

बैठक में बताया गया कि वाराणसी मार्ग में अंदावा से लेकर हंडिया तक लगभग 25 किमी लम्बाई में चार लेन मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसे माह जून, 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पर मुख्य सचिव ने इस कार्य को वर्ष 2023 के अंत तक ही प्रत्येक स्थिति में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

अधिकारियों ने मुख्य सचिव को यह भी बताया कि एनएच-76 पर जसरा बाजार के बाईपास (लगभग लम्बाई पांच किमी) की डीपीआर का कार्य प्रगति पर है, जिसमें बाईपास पर एक आरओबी का निर्माण किया जाना है। यह परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के 2022-23 के वार्षिक परियोजनाओं की सूची में सम्मिलित है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि डीपीआर स्वीकृति के पश्चात् बाईपास का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करा दिया जाये।

इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों को राजधानी से चार लेन मार्ग से जोड़े जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें - सागर में राष्ट्रीय राजमार्ग बमोरी चौराहे से हटाया गया अतिक्रमण

बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव अमित कुमार घोष, उप्र के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण अजय चौहान समेत उप्र एवं एनएचएआई के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - महोबा में रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर गेटमैन पटरियों पर लाल झंडा लगाकर सो गया,जानिये कैसे टला हादसा


हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0